भिण्ड, 15 जनवरी। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में भागीरथपुरा इंदौर की घटना एवं पानी के गुणवत्ता के आंकड़ों को लेकर गोल मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर 17 जनवरी को सुबह 11 से 4 बजे एक दिवसीय उपवास किया जाएगा।
प्रेस को जानकारी देते हुए संतोष त्रिपाठी ने बताया कि उपवास कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के भाषण का सीधा प्रसारण स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त पार्षदगण एवं पार्षद प्रत्याशी (2022), किसान कांग्रेस, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, आईटी सेल, धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ, सदभावना और कौमी एकता प्रकोष्ठ, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे।
मनरेगा का नाम बदलने, इंदौर की घटना के विरोध में कांग्रेस का उपवास
भिण्ड। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानूनी अधिकार को समाप्त करने, पानी की गुणवत्ता के आंकड़ों एवं भागीरथपुरा इंदौर की घटना के विरोध में शिवशक्ति मैरिज गार्डन मेहंगाव में 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी के भाषण का सीधा प्रसारण टीवी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उक्त कार्यक्रम में जिले के विधायक, लोकसभा एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश/ जिला पदाधिकारी, समस्त ब्लाकों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा, विभाग प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।


