भिण्ड, 14 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सिविल अस्पताल लहार में पहुंचकर निश्चय पोषण योजना के तहत टीवी मरीजों को फूड बास्केट वितरण की, जिससे टीवी मरीजों को पर्याप्त पोषण मिल सके। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टीवी मरीजों को फूड बास्केट दी। कलेक्टर ने 10 फूड बास्केट का वितरण किया तथा वरिष्ठ समाजसेवी या संस्था द्वारा निश्चय मित्र बनकर टीवी मरीजों की सेवा का भाव निश्चय मित्र बनकर फूड बास्केट का वितरण करें, जिससे गरीब और टीवी से बीमार व्यक्ति की मदद हो सके।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति निश्चय मित्र बनकर फूड बास्केट का वितरण अपने हाथों से करके टीवी मरीजों की मदद कर सकता है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव, बीएमओ लहार डॉ. विजय शर्मा, डीटीओ डॉ. डीके शर्मा, डॉ. राजीव कौरव, डॉ. दिव्या, डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, एसटीएस अरविंद मड़वैया, टीबीएचव्ही खुशबू शाक्य, राहुल सोनी आदि उपस्थित रहे। भिण्ड जिले में कुल 101 फूड बास्केट वितरित की गईं जिसमें जिला अस्ताल में 51, फूप में 30 एवं लहार में 20 फूड बास्केट वितरित की गई।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


