भिण्ड, 14 जनवरी। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बारीकी से खरीदी व्यवस्था देखी एवं शासन के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र में बेचने आये कुछ किसानों से चर्चा कर उनसे फिडबेक भी लिया। निरीक्षण में प्रमुख रूप से उन्होंने खरीदे गये धान की स्टेकिंग, बारदानों की उपलब्धता, तौल मशीन, किसानों को भुगतान, किसानों के लिए सुविधा, एफएक्यू आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासन की नीति के अनुरूप व्यवस्था एवं खरीदी किये जाने के कड़े निर्देश दिए।
पत्रकार विक्रम जादौन के ताऊ का निधन, अंत्येष्टि 15 जनवरी को
भिण्ड। पत्रकार विक्रम सिंह जादौन के ताऊ, रतन सिंह जादौन पप्पू, जतन सिंह जादौन लला के पिताजी, लोकतंत्र सेनानी (मीसबंदी) स्व. डॉ रामकृष्ण सिंह जादौन के बड़े भाई समाजसेवी छोटेसिंह जादौन का 88 साल आयु में बुधवार को निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि 15 जनवरी गुरुवार को गृह गांव अहरोलीघाट में सुबह 11 बजे होगी।


