भिण्ड, 14 जनवरी। गोहद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरीय निकाय उपचुनाव नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी गंगाश्री के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है, उनकी पार्टी जनमत पर चुनाव लड़ती है, जबकि भाजपा शासन-प्रशासन की मदद से चुनाव लड़ती है। लेकिन इस बार भाजपा को किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने दिया जाएगा।
जनसंपर्क एवं सभा के दौरान ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, गोहद विधायक केशव देसाई, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व नप अध्यक्ष डॉ. रणवीर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व जनपद सदस्य केदार कौशल, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, सरपंच हरनारायण कुशवाहा, पूर्व पार्षद रामा वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जबर सिंह कुशवाहा, दिनेश जैन, राजीव कौशिक, सरपंच सरनाम सिंह कुशवाहा, पार्षद सोनपाल यादव, हसीन खान भारैया, आजाद खान, इकबाल खान, पार्षद वदन सिंह राठौर, रामेश्वर यादव, धर्मेन्द्र यादव बाबा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेश यादव, उपेन्द्र यादव, महावीर जाटव, महेश चौरसिया, संदीप बघेल, रोहित अर्गल, प्रमोद बघेल सहित एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


