भिण्ड, 14 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद असवार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजि की गई। जिसमें समाजसेवी ऋषिकांत त्यागी एवं अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलेश भारद्वाज (नीलू) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी ऋषिकांत त्यागी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि सफलता का वह मंत्र है जो हर हारते हुए इंसान में नई ऊर्जा भर देता है। विवेकानंद का मानना था कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलेश भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसी छात्र शक्ति की रचना में विश्वास रखता है जो देश के निर्माण के लिए अपना योगदान सुनिश्चित कर सके। आज विद्यार्थी परिषद केवल भारत का ही नहीं, अपितु विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह संगठन छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एकत्र छात्र शक्ति का परिचायक है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य हरीबाबू दीक्षित, हिमांशु दुबे, बांके तिवारी, नैतिक दुबे एवं समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


