भिण्ड, 12 जनवरी। रौन क्षेत्र में रविवार की शाम 4 बजे बिरखड़ी की पुलिया की दरार में जब अजगर फंस गया तो वहां से गुजर रहे और वह के रहने वाले लोगों ने जम के भीड़ लगा ली। रोड पर निकल रहे लोगों को परेशानी हुई। ये बात रौन थाने के टीआई तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल 112 की टीम को भेजा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग से जग्गू परिहार, धर्मेन्द्र सिंह यादव, सुरेश कुमार अटल पहुंचे तो वहां पर अजगर नहीं मिला, वे वहां से लौट आए। सोमवार की सुबह 8.40 बजे फिर से अजगर के आने की सूचना मिली तो फिर से जग्गू परिहार, धर्मेन्द्र यादव, सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे, मौके पर भीड़ के साथ अजगर भी मिल गया। अजगर की लंबाई 9 फिट थी। अजगर को 11 बजे पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया और वह रहने वाले लोगों के बीच से डर निकाल गया।
Tuesday, August 4
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


