भिण्ड, 12 जनवरी। युवाओं के ऊर्जा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर नगर परिषद परिसर में उनकी प्रतिमा पर विधि विधान के साथ माल्यार्पण कर पूजन संपन्न हुआ। पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष ममता भदौरिया ने जन समूह के साथ नगर परिषद परिसर में अपने कार्यकाल में प्रतिमा का अनावरण कराते हुए इस वर्ष भी माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की उच्चतम सोच ही समाज और देश के चहुमुखी विकास के लिए श्रेष्ठ है। युवाओं को स्वामी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश समाज सेवा में योगदान देने हेतु आगे आना चाहिए, तभी हमारा देश श्रेष्ठतम देश होकर दुनियां के पटल पर सूरज की भांति प्रकाशित होगा। एडबोकेट सुभाष राठौर ने कहा कि युवाओं को विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुऐ स्वस्थ शरीर और मन के साथ ऊर्जावान होकर राष्ट्र निर्माण मे सहभागिता निभाने का काम करना होगा। इस दौरान अशोक सिंह जाटव, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सुभाष सिंह राठौर, एडवोकेट हेमंत गुर्जर, केशव राठौर, रविन्द्र सिंह परमार, शैलेन्द्र पटेल, सोनू करोसिया, मदन सिंह, बालू सिंह, छोटू जाटव, मदन सिंह, राम गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


