भिण्ड, 12 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई आलमपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रैन्वो उमावि आलमपुर में ‘स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र भक्ति चरित्र निर्माण एवं आत्म निर्भर भारत की चेतना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य एड. संतोष सिंह कौरव उपस्थित रहे। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अध्यापक सुरेन्द्र सिंह कौरव ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए मार्ग दर्शक बताते हुए कहा कि ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’ आज भी भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का मूल मंत्र है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष शिवम कौरव ने कहा कि युवा दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराने का अवसर है। वहीं नगर मंत्री युवराज सिंह ने विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रवादी विचारों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अमित कौरव, वमानस गुप्ता, मयंक कौरव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। और सभी ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ हुआ। जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


