भिण्ड, 12 जनवरी। 15 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह बाइक रैली महर्षि अरविंद महाविद्यालय से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, अटल चौक, गंज बाजार, अहीर मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, इटायली गेट, नहर मोहल्ला एवं बड़ा बाजार से होती हुई कार्यक्रम स्थल किला मैदान पर संपन्न हुई।
रैली में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं हिंदू समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने भगवा ध्वज के साथ ‘जय श्रीरामÓ एवं ‘विवेकानंद अमर रहें’ जैसे उद्घोषों से नगर को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के समापन पर स्वयंसेवकों द्वारा प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया गया। आयोजकों ने जानकारी दी कि विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में आगामी 13 जनवरी को नगर के प्रत्येक वार्ड में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 15 जनवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में परम् पूज्य जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वचन नगरवासियों को प्राप्त होंगे। विराट हिन्दू सम्मेलन के निमित नगर को ध्वज-पताका, होर्डिंग एवं बैनरों से सजाया जा रहा है। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह एवं धार्मिक वातावरण बना हुआ है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


