भिण्ड, 11 जनवरी। लहार क्षेत्र के ग्राम जमुहा निवासी शहीद करनल शिवपाल सिंह की पुण्य स्मृति के मौके पर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा पहुंचे। उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधायक ने उनको श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस दौरान शहीद की पत्नी शोभना सिंह के पैर छूकर विधायक ने उनका आशीर्वाद लिया।
विधायक अम्बरीश शर्मा ने कहा कि हमारे वीर शहीद शिवपाल सिंह का जन्म एक जुलाई 1964 को भिण्ड जिले के जमुहा गांव में हुआ था। मैट्रिक तक की शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त वे वर्ष 1986 में केरिपुबल में सिपाही जीडी के पद पर भर्ती हुए एवं भारत के विभिन्न राज्यों में उन्होंने अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। 11 जनवरी 2009 को 132 बटालियन की एक टुकड़ी ने पूर्वी सिंहभूमि जिले के गुड़बंदा थाना क्षेत्र के पोधाडीह गांव में राज्य पुलिस के साथ माओवादियों के विरुद्ध एक अभियान का संचालन किया। पुलिस दल जब एक पहाड़ी पर बसे इस गांव की ओर बढ़ रहा था, तो माओवादियों ने घात लगा कर इस टुकड़ी पर हमला किया। माओवादियों ने कई विस्फोट करने के साथ-साथ पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंके और भारी फायरिंग शुरू कर दी। इस आक्रमण से घवराए बिना पुलिस दल आगे बढ़ता रहा और माओवादियों पर प्रति आक्रमण कर दिया। पुलिस दल को आगे बढ़ता देखकर माओवादियों ने अपने ठिकाने की सुरक्षा में लगाई गई आईईडी में पुन: सिलसिलेवार विस्फोट कर दिया। ऐसे ही एक विस्फोट की चपेट में हवलदार शिवपाल सिंह आ गए, जो माओवादियों पर अग्रिम पंक्ति से प्रति आक्रमण कर रहे थे। मगर गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह अपनी अंतिम सांस तक माओवादियों से लडते रहे और अंतत: वीरगति को प्राप्त हुए। जिसका पूरे बल को ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र को गहरा दुख भी है। विधायक ने कहा हमें उन पर गर्व है और उनका अदम्य साहस, वीरता व उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है। इस दौरान विधायक ने ग्राम जमुहा में उनके नाम से स्कूल एवं एक स्मृति गेट बनवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर रविन्द्र सिंह निरीक्षक, लक्ष्मण प्रसाद एएसआई, नरेन्द्र सिंह हवलदार, रामखिलाड़ी हवलदार, उत्तम सिंह आरक्षक, बृजेश सिंह आरक्षक, राहुल कुमार आरक्षक उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


