– 2120 रुपए नगदी व ताश की गड्डी की बरामद
भिण्ड, 11 जनवरी। लहार थाना पुलिस ने हार जीत का दांव लगाते हुए जुआरियों को दबोच कर उनके विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कायमी की है।
जानकारी के अनुसार बेसपुरा गांव के पास खेतों में जुआरी जुआ खेल रहे थे, जिसकी जानकारी लहार थाना पुलिस को लगी जिस पर घेरा बंदी करते हुए लहार थाना पुलिस ने अरविंद कुशवाह पुत्र सुखदीन कुशवाह निवासी बरुअन पुरा, मुट्टन पुत्र मोहम्मद बेग निवासी वार्ड क्र.6, सचिन्द्र पुत्र सीताराम शर्मा निवासी नानपुरा, सुनील पुत्र भगवानदास कुशवाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2120 रुपए नगदी व ताश की गड्डी बरामद की है।


