मालनपुर, 07 जनवरी। दिसंबर माह से अचानक ठंड बढ़ने से आमजन ही नहीं आवारा पशुओं की भी ठंड से हालत बेहाल हो रही है। वहीं आमजन राहगीरों की सर्दी से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद द्वारा अलाव के लिए कुछ पाइंट बनाए गए हैं। जैसे- हरिराम की कुईया एटलस चौराहा, हनुमान चौराहा, एसबीआई बैंक, एसआरएफ चौराहा आदि, लेकिन इन प्वाइंटों पर रोजाना अलाव के लिए लड़कियां नहीं पहुंच पातीं। लोगों के बार-बार कहने पर लड़कियां आती हैं तो कभी अपनी मर्जी से गीली लड़कियां ही डाल जाते हैं। जिनमें से आग नहीं सिर्फ धुआं ही उठता है। जिसकी जानकारी अधिकारी को भी नहीं रहती। दरअसल दिसंबर माह के अंत में सर्दी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार 4-5 दिन से बड़ी कड़ाके की ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा नगर पालिकाओं को जगह-जगह विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। जिससे लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिल सके।
गीली लड़कियों में आग नहीं, सिर्फ उठता है दूंगा
मंगलवार को ठंड से परेशान लोगों ने अलाव की लकड़ी जलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोशिश व्यर्थ रही। क्योंकि अलाव पर पड़ीलकड़ियां गीली थीं, जिसको लेकर सभी प्वाइंटों का जायजा लिया गया, तो सभी जगह गीली लकड़ी थी। नगर के लोगों का कहना है कि चार-छह दिन से सर्दी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन नगर परिषद कर्मचारी द्वारा रोजाना लकड़ीया नहीं डाली जा रहीं। कभी डाल भी रहे हैं तो गीली लकड़ियां ही डाल जाते हैं जिम में आग नहीं लगती।
इनका कहना है:
”इसकी मुझे जानकारी नहीं है, अगर इस तरह किसी कर्मचारी द्वारा कहीं गीली लकड़ी डाली गई है तो मैं दिखाती हूं और आज भी काफी लकड़ियां नगर पालिका में मंगाई गई हैं, जो सभी जगह कर्मचारियों द्वारा पहुंचाई जा रही हैं।”
रायश्री मुकेश किरार, अध्यक्ष नगर परिषद मालनपुर


