भिण्ड, 07 जनवरी.मनीष दुबे।
मेहंगाव विकास खण्ड के ग्राम खैरोली निवासी आईटीबीपी के शहीद जवान सुनील कुशवाहा की अंत्येष्टि में राजनीतिक, प्रशासनिक एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जवानों द्वारा अमर शहीद को सलामी दी गई।
ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि गृह ग्राम खैरोली के भारत माता के वीर सपूत शहीद स्व. सुनील कुशवाहा ने देश की सेवा करते हुए वतन के लिए शहीद हो गए। हम सभी उनकी शहादत को सलाम करते हुए भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजवीर बघेल, संदीप बघेल, पूर्व पार्षद रामा वाल्मीकि, पुष्पेन्द्र बघेल, गोलू बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।


