भिण्ड, 07 जनवरी। दबोह नगर में राम चरित्र की लीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा अभिनव किया जा रहा है। यह आयोजन बालाजी सरकार रामलीला एवं रासलीला मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी लवली महाराज के दिशा निर्देशन में गल्ला मंडी सरकार हनुमान मन्दिर प्रांगण पर दिखाई जा रही है। रामलीला में आज कलाकारों ने सीता हरण व सीता खोज का मंचन दिखाया गया। राम लीला में जटायु बध, सीता खोज का शानदार तरीके से मंचन किया, जिससे जनता मंतमुग्ध हो गई। सोने का हिरन देख सीता ने उसे पाने की जिद की जिससे भगवान राम ने मृग का पीछा किया माया रूपी मार्ग भगवान राम को जंगल की ओर लेकर चला गया। हाय राम, हे राम की आवाज सुन सीता जी परेशान हो गई।
उन्होंने कहा कि मेरे राम संकट में है, उनकी मदद के लिए लक्ष्मण को भेजा। लक्ष्मण ने जाते समय उन्होंने कुटी के चारों ओर तीर से एक लक्षमण रेखा खींच दी और माता सीता से उसके पार न जाने का आग्रह किया लक्ष्मण को जाते ही रावण अपने पुष्पक विमान से एक ऋषि का भेष बनाकर आश्रम पर पहुंच जाता है और द्वार पर खड़े होकर भिक्षा मांगने लगता है, सीता के भिक्षा देने पर रावण लक्ष्मण रेखा पार करने का प्रयास करता है, लेकिन सीता रेखा पार करने से मना कर देती है तभी ऋषि रावण भिक्षा लेने से मना कर देता है। ऋषि रावण के वापस लौटने के डर से सीता रेखा पार कर देती है और रावण अपने असली रूप में आते ही सीता का हरण कर लेता है। जब रावण सीता का हरण कर लंका की ओर जाता है।तो उसका सामना जटायु से होता है। जिससे रावण को युद्ध करना पड़ता है। आखिर कार रावण जटायु जो घायल कर जमीन पर गिरा देता है और माता सीता को लेकर लंका पहुंच जाता है। जब राम लक्ष्मण वापस अपनी कुटी में पहुंचते हैं तो देखते हैं कि सीता कुटी में नहीं है, तभी राम और लक्ष्मण सीता की खोज में वन वन भटकते हैं और विलाप करते हैं। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो जाते हैं। बुधवार को दर्शकों की भारी भीड़ नजर आई।
यहां बता दें कि रामलीला में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से आए कलाकारों में रामआसरे शर्मा रावण की भूमिका में, केवट की भूमिका में संतोष दुवे बरोदा, महावीर शरण नगाईज लहार निषाद की भूमिका में, हरिशंकर गिरि कक्का सालोन बी. दशरथ की भूमिका में, विदूषक की भूमिका में अखलेश हंगामा राजगढ़ झांसी उप्र, नृत्यांगना काव्या ग्वालियर, धड़कन दतिया, आकांक्षा रानी उरई उप्र आदि कलाकार शामिल रहे। मंच संचालन एडवोकेट कुंजबिहारी कौरव बंटी ने किया। इस मौके पर रामलीला समिति में मयंक गोस्वामी, जगमोहन सिंह कौरव, कल्लू कसल, अनिल गुप्ता ढींगरा, लखन गुप्ता, बैकुंठबिहारी गोस्वामी, देवेन्द्र दीक्षित, अखिलेश उदैनिया, संजीव सोनी, पप्पू सविता, संजू गुप्ता, नीरज शर्मा सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


