भिण्ड, 06 जनवरी। नगर परिषद मेहगांव ने सदर बाजार में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। सीएमओ मेहगांव महेश पुरोहित के नेतृत्व में नगर परिषद का अमला सक्रिय हुआ। दुकानों के सामने आम पैदल रास्तों पर रखे सामान को हटाकर रास्ते खाली कराए गए।
सीएमओ महेश पुरोहित ने बताया कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने से पैदल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इससे आम नागरिकों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही थी और शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। दो दिन पूर्व नगर परिषद ने मुनादी करवाई और दुकानदारों को चेतावनी जारी की कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। लेकिन कुछ दुकानदारों ने इसका अनदेखा किया। आज वे अपने दलबल के साथ सदर बाजार पहुंचे और जबरन अतिक्रमण हटवाया। अब बाजार में पैदल चलना सुगम हो गया है। खरीदारी और आवागमन में नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। यह अभियान नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुगम्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पुरोहित ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना और अन्य दण्डात्मक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे बाजार की साफ-सफाई और यातायात सुधरेगा। नगरपरिषद आगे भी ऐसे अभियान चलाएगी ताकि शहर व्यवस्थित बने। यह कदम शहरी सुधार की नई मिसाल है।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


