– वार्ड 4 की पार्षद प्रत्याशी मुन्नी देवी के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक संपन्न
भिण्ड, 06 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने नगर परिषद मौ के वार्ड क्र. 4 से पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में चर्चा की।
जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को जीतने के लिए एकजुट होकर हर समाज के मतदाताओं के बीच घर-घर जाकर केन्द्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताकर क्षेत्र के विकास के लिए आशीर्वाद मांगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विकास की नीति नहीं है, भाजपा विकास विजन लेकर अंत्योदय योजनाओं को घर तक पहुंच रही है। चुनाव प्रचार की कमान कार्यकर्ता अपने हाथों में स्वयं संभाल कर महिला प्रत्याशी को जीतने के लिए घर-घर पहुंचे और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं को महिलाओं के बीच बताएं ताकि महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में महिला प्रत्याशी को वोट कर भाजपा को विजयर बनाएं, इससे पहले हमें अपना बूथ मजबूत करना है।
बैठक जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजैरिया, सज्जन सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार पवैया, मंडल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, महामंत्री रामकुमार जादौन, अशोक गोयल, रामू कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


