– पीएमएफएमई योजना से भिण्ड जिले के अजीत कुमार जैन ने सफल उद्यमी बनने का सपना किया साकार
भिण्ड, 05 जनवरी। जिले के गोहद विकास खण्ड के वार्ड क्र.18 निवासी अजीत कुमार जैन ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना का लाभ उठाकर सफल उद्यमी बन गए हैं। उन्होंने यूको बैंक गोहद चौराहा शाखा से 30 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया और शासन से 10 लाख रुपए का अनुदान हासिल किया। इस राशि से उन्होंने अपने घर में ही ऑयल मील इकाई स्थापित की।
जैन को योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने उद्यानिकी विभाग भिण्ड से संपर्क किया। विभाग ने उनका प्रकरण तैयार कर बैंक को भेजा, जहां ऋण स्वीकृत हो गया। आज उनकी इकाई का वार्षिक टर्नओवर 50-60 लाख रुपए है और आमदनी 10-12 लाख रुपए। वे आर्थिक रूप से सक्षम हो चुके हैं तथा अपने उद्योग में 6 बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। पीएमएफएमई योजना ने जैन को न केवल स्वरोजगार दिया, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी योगदान दिया है। उनकी कहानी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।


