भिण्ड, 04 जनवरी.मनीष दुबे।
हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्र का करें सम्मान जन गण मन का सामूहिक गायन गोरी सरोवर के पीछे बने राष्ट्रगान पार्क में गया गया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेश सक्सेना, जिला महामंत्री दिनेश नरवरिया, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष नरवरिया सहित छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रगान जन गण मन गायन से किया गया।
इस अवसर पर प्रो. इकबाल अली ने कहा कि राष्ट्रगान जन गण मन देश और राष्ट्रहित के लिए सम्मान का पात्र है। इसके सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य बनता है। प्रो. रामानंद शर्मा ने कहा कि जन गण मन भारत का राष्ट्रगान है जो देश का गौरव और देश का मिसाल कायम रखने वाला है। यह देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। शैलेष सक्सेना ने कहा कि जन गण मन भारत का राष्ट्रगान है इसे सामूहिक रूप से गाया जाता है यह एक देश भक्ति गीत है। संतोष सिंह नरवरिया ने बताया कि यह राष्ट्रगान प्रत्येक मां के प्रथम रविवार को गौरी सरोवर के पीछे बने शनिदेव मन्दिर के पास सामूहिक जन गण मन गायन का आयोजन किया जाता है।


