भिण्ड, 04 जनवरी। नव वर्ष के उपलक्ष्य में बालाजी सरकार रामलीला एवं रासलीला मंडल अध्यक्ष पं. चंद्रकांत त्रिपाठी लवली महाराज द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन मंडी सरकार हनुमान मन्दिर प्रांगण में चल रहा है। आज धनुष यज्ञ की लीला का कलाकारों द्वारा शानदार मंचन किया गया। शिव धनुष के टूटते ही जय जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सीता विवाह में भक्त जमकर थिरके राजा जनक ने सीता के विवाह के लिए स्वयंवर आयोजित किया, जिसमें दूर-दूर से राजकुमार ओर राजाओं ने हिस्सा लिया। कोई भी राजा धनुष को हिला तक भी नहीं सका। इसके बाद जनक विलाप कर कहने लगे कि यह धरती वीरों से खाली हो गई है। तब लक्ष्मण ने क्रोध किया। बाद में प्रभु श्रीराम ने गुरु की आज्ञा के बाद धनुष को तोड़ दिया। धनुष भंग होते ही जय श्रीराम की जय कारे लगने लगे। रामलीला में कलाकारों की प्रस्तुतियो को जमकर सराहा गया। इस मौके पर आयोजन समिति में मयंक गोस्वामी, जगमोहन सिंह कौरव, कल्लू कसल, देवेन्द्र दीक्षित, बैकुंठ गोस्वामी, अनिल गुप्ता, लखन गुप्ता सहित कार्यकर्ता हजारों दर्शक मौजूद रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


