भिण्ड, 03 जनवरी। आलमपुर विद्युत विभाग ने शनिवार की दोपहर कार्रवाई करते हुए नदी से पाईप डालकर अवैध रूप से चल रही नौ पानी के मोटरें पकड़ लीं।
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग को आलमपुर के वार्ड क्र.13 में खिरिया घाट के पास नदी किनारे अवैध रूप से मोटर संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग ने शनिवार की दोपहर अचानक छापा मारकर नौ मोटरें जब्त कर लीं और सभी के तार जब्त कर लिए। इस दौरान चार मोटर संचालकों द्वारा मौके पर ही 36 हजार रुपए जमा कर रसीदें कटवा ली गईं। पांच मोटर संचालकों को नोटिस के साथ रसीदें थमा दी गईं एवं सभी मोटर संचालकों के तार जब्त कर विद्युत विभाग की टीम जब्त कर अपने साथ ले आयी। इस दौरान सुनील धुर्वे, हरीशंकर इन्दौरिया, राहुल कौरव, पुष्पेन्द्र सिंह, जयपाल, प्रमोद पचौरी, किशन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इनका कहना है:
”अवैध मोटर चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है एवं यह आगे भी जारी रहेगी।”
अशोक डाबर, जेई आलमपुर


