भिण्ड, 02 जनवरी। अखिल भारतीय कौरव संरक्षक समिति बुंदेलखण्ड क्षेत्र द्वारा नववर्ष मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के 40 से अधिक 80 वर्ष के वरिष्ठजन का शॉल श्रीफल भेंटकर व 60 मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पितामह भीष्म, कुरूवंश की देवी मां चिल्ला, सरस्वती पूजन माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात गांगेपुरा में घटित घटना पर काका जी को 2 मिनिट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत वैदेही शरण कौरव ने की। मुख्य अतिथि रघुराज सिंह कानूनगो, विशिष्ट अतिथि निहाल सिंह कौरव, हिम्मत सिंह कौरव (शिक्षाविद), लालता चौधरी, यशवंत सिंह कौरव अध्यक्ष संरक्षक समिति, एडवोकेट रामकुमार पटेल खूजा उपाध्यक्ष, भारत सिंह कौरव सोहन महासचिव, रणवीर कौरव गैंथरी सह सचिव, भगवान सिंह कौरव कोषाध्यक्ष व्यवस्थापक कसल जागृति मंच, मानसिंह कौरव रिटायर्ड एएसआई विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेश कानूनगो आलमपुर ने किया।
वक्ता के रूप में उपस्थित अतिथियों को पूर्व मन्दिर समिति अध्यक्ष अयोध्या वैदेही शरण कौरव, हकीम चौधरी, मुन्ना कौरव, एडवोकेट अजमेर सिंह, महावीर कौरव पवन कौरव राखरा, नारी शक्ति लक्ष्मीदेवी, राजकुमार सरपंच कसल, संयोजक लखन सिंह का उद्बोधन प्राप्त हुआ। जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज, दहेज एवं अन्य विषय समाज में शिक्षा, महिलाओं का समाज में स्थान जैसे विषय युवा शक्ति जैसे विषय आने वाली पीढ़ियां को वृद्धजनों के सम्मान को बनाए रखना जैसे मुद्दे शामिल रहे। जिन्होंने समाज को एक नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं का सम्मान शाल एवं माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में सर्वसमाज की सहभागिता रही। जिसमें जनवेद सिंह कौरव, धीरज पटेल, मुनीमजी गोरा, अजमेर कौरव, अजय कौरव, चरण सिंह, गंगा सिंह, कौशल किशोर, संतोष पटेल, पप्पू कौरव बरथरा, रामू कौरव राखरा, सत्येंद्र कौरव शिवम कौरव, दीपक कौरव शामिल रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


