भिण्ड, 01 जनवरी। आलमपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गांगेपुरा में करीब ढेड़ माह पहले हार में बनी कोठी पर सोते समय वृद्ध किसान शिवनारायण सिंह कौरव (काकाजू) की अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। लेकिन आलमपुर पुलिस उक्त बारदात का न तो अभी तक खुलासा कर पाई हैं और न ही आरोपियों को पकड़ पाई है। इसी मामले को लेकर गुरूवार को अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा द्वारा पुलिस थाना आलमपुर पहुंचकर थाना प्रभारी नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि सात दिन के अंदर वृद्ध किसान शिवनारायण सिंह कौरव (काकाजू) की हत्या का सुराग नहीं लगाया गया और हत्या करने वाले आरोपी नहीं पकड़े गए तो पीड़ित परिवार के साथ आलमपुर पुलिस थाने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसके अलावा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है। कि पीड़ित परिवार को आत्मरक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए तथा मृतक किसान के आश्रित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। युवा नेता रमाशंकर सिंह (रमा कौरव) के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के सदस्य सहित गांगेपुरा एवं अन्य गांव के आधा सैकड़ा से अधिक लोग आलमपुर पुलिस थाने पर एकत्रित हुए जहां पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके पश्चात ज्ञापन सौंपकर धरना स्थल का चयन किया है।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


