– मालनपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान चलाया
भिण्ड, 31 दिसम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन एवं गोहद एसडीओपी महेन्द्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे मालनपुर थाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 2 दर्जन चार पहिया वाहनों को रोक कर वाहनों के सीट बेल्ट कागजात आदि चेक कर 4 वाहनों पर दो हजार रुपए चालानी कार्रवाई की गई।
इस के साथ ही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाने एवं वेद कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई। इस चेकिंग अभियान में मालनपुर उपथाना प्रभारी अब्दुल सलीम खान, बलवंत यादव, आरक्षक संजय राठौर, दीपक, संजीव, आरक्षक मनजीत पाजी, आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।


