– गोहद में परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की बैठक आयोजित
भिण्ड, 30 दिसम्बर। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ (रजिस्टर्ड) की बैठक रविवार को नारायण पैलेस गोहद में संपन्न हुई। जिसमे रास्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश एंव संथापक अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश कटारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी दीपक शर्मा रहे तथा संचालन भगवती शर्मा ने किया।
बेठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण को आज जागृत होना बहुत जरूरी है, ब्राह्मण को अपने कर्तव्य पथ पर चलकर समाज को जागृत करना है, ताकि ब्राह्मण के खिलाफ अन्य समाज में जो द्वेष भावना पैदा हो रही है उसको दूर करना है। इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण ने सदैव दूसरे समाज को शिक्षा दी है आज हमारे समाज के प्रति कुछ लोगों ने गलत भ्रांतियां पैदा कर दी है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे ने कहा कि ब्राह्मण ने सदैव दूसरे समाज को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा प्रदान की है, जिससे हमारा भारत देश आगे बढ़े। इसके लिए इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण समाज कभी भी दूसरों का अहित नहीं करता है। आज हमारे समाज के प्रति दूसरे समाज के जो विचार बदलते जा रहे हैं उसके लिए हमको जागृत होना है। हम लोगों को दूसरे समाज को बताना है कि ब्राह्मण क्या है। हमारे समाज ने दूसरे समाज का कभी अहित न किया है न करेगा। उन्होंने कहा कि अपने गृहस्थ जीवन को जीते हुए हमको संगठित होना जरूरी हो गया है। हम लोगों को फिजूल के खर्चे जैसे तेरहवीं एवं शादियों में संकुचित करने के लिए समाज को जागृत करना है। साथ ही सरकार से मांग की है कि सोशल मीडिया पर जो जातिगत टिप्पणी कर दूसरे धर्म के प्रति नफरत फैलाने का कार्य कर रहे है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।
प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग जब लंबे समय तक अपेक्षा एवं अन्याय का शिकार होता है तथा योजनाबद्ध तरीके से सामाजिक विमर्श से बाहर किया जा रहा है, तब ऐसे समय में ब्राह्मण समाज को एकजुट होना उनका अधिकार ही नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी है। संभागीय संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने समाज को जागृत करने के लिए थोड़ा सा समय जरूर निकालना है। छोटी-छोटी बैठक करके समाज को एक एकत्रित करना जरूरी है।
बैठक में वरिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोत्रिय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामशंकर शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश कटारे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, जिला महासचिव परमानंद तिवारी,अटेर ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, अटेर ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवकुमार पचौरी, श्रीकृष्ण कटारे, सुभाष थापक, बासुदेव राजौरिया, सुरेश कटारे, रिंकू कटारे, राकेश शर्मा, सीताराम नारोलिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


