भिण्ड, 30 दिसम्बर। शासकीय प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा में पदस्थ शिक्षक श्रीराम दोहरे के सेवानिवृत होने पर विद्याल स्टाफ द्वारा उनका बिदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लहार प्रेमसिंह बघेल, बीआरसी लहार अजय झा, बीआरसी मेहगांव अनिल कुमार दिवाकर उपस्थित हुए। इस अवसर पर शिक्षकों ने अतिथियों को माल्यापर्ण कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य दबोह जागेश्वर राम निराला, प्राचार्य आलमपुर प्रवेश कुमार माहौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर पूजन अर्चन के साथ किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रेमसिंह बघेल ने कहा कि श्रीराम दोहरे ने एक ही विद्यालय में सेवा दी है, वे निष्ठा और समर्पण से जुड़े रहे। दोहरे शासकीय सेवा से मुक्त हुए हैं समाजसेवा से नहीं। आज वह सेवा की अवधि पूरी करके विदा हो रहे हैं यह एक शासकीय प्रक्रिया है। इसके उपरांत शिक्षक श्रीराम दोहरे को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर शिक्षक महेन्द्र सिंह कौरव, शिवनारायण दुवे, महेश सविता, प्रबल प्रताप शर्मा, रामपाल परिहार, जगदीश कुशवाह, शिखा गुप्ता, सतेन्द्र सिंह गुर्जर, अतिथि शिक्षक गिरवर कुशवाह एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


