भिण्ड, 30 दिसम्बर। मां कामाक्षा देवी मन्दिर पर लगने वाले वार्षिक मेले के दूसरे दिन मंगलवार को मौसम साफ रहने से लोगों की ज्यादा भीड़भाड़ देखी गई। मेले के पहले दिन सोमवार को घना कोहरा और ज्यादा सर्दी होने के कारण दूसरे दिन ज्यादा संख्या में सैलानी पहुंचे। आलमपुर नगर समेत आसमास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में सैलानी मेला घूमने के लिए पहुंचे, इसके साथ ही लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। मंगलवार को दोपहर बारह बजे अचानक तेज धूप निकलने के साथ ही लोगें की भीड़ मेले में पहुंचने लगी। मेला परिसर में झूला सेक्टर और घर-गृहस्थी की लगी दुकानों पर बच्चों और महिलाओं की देर काफी भीड़ देखी गयी। इसके साथ ही मेले में लगी मिठाई की दुकानों पर एवं पानी पूरी, चाट एवं सॉफ्टी की दुरानों के अलावा गृहस्थी की दुकानों पर महिलाओं की ज्यादा भीड़ देखी गयी। मेले में झूला सैक्टर में कार झूला एवं हिड़ोला पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गयी तो वबीं जंपिंग झूला बच्चों की पहली पसन्द बना।
पांच सैकड़ा से ज्यादा दुकानें लगीं
इस दो दिवसीय मेले में आलमपुर, झांसी, दतिया, इंदरगढ़, चिरगांव, मोठ, कांच, भगुवापुरा, भांडेर, समथर, सेंवढ़ा, दबोह, लहार के लगभग 500 व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाई हैं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


