भिण्ड, 29 दिसम्बर। आलमपुर नगर के प्रसिद्ध कामांक्षा देवी मन्दिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले दिन सोमवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में सैलानी मेला घूमने के लिए पहुंचे, इसके साथ ही लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। सोमवार को मेला परिसर में सुबह 9 बजे से ही भीड़भाड़ होना शुरू हो गई थी, मेला परिसर में झूला सेक्टर और घर-गृहस्थी की लगी दुकानों पर बच्चों और महिलाओं की देर शाम तक भीड़ लगी रही। साथ ही मेले में लगी मिठाई की दुकानों पर लोग गर्म रसगुल्ले, पानी पूरी, चाट एवं गाजर का हलुआ और जलेबी का आनंद लेते हुए नजर आए।
70 साल से लगता आ रहा है मेला
आलमपुर नगर के वयोवृद्ध गिरिजाशंकर तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि कामॉक्षा देवी मंदिर पर मेला पिछले 70 साल से ज्यादा समय से लगता आ रहा है, प्रतिवर्ष मेले में बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। वे माता रानी के दर्शन करने के बाद मेला घूमते हैं। मेला कमेटी के द्वारा दूर-दूर से आने वाले व्यापारियों के लिए रात में ठहरने और मेले की सजावट कराई जाती है। इस दो दिवसीय मेले में आलमपुर, झांसी, दतिया, इंदरगढ़, चिरगांव, मोठ, कौंच, भगुवापुरा, भांडेर, समथर, सेंवढ़ा, दबोह, लहार के लगभग 500 व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाईं हैं।
सुरक्षा के लिये पुलिस बल तैनात
मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, इसके लिये बाहर से भी अतिरिक्त बल बुलाया जाता है। आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और आवारा तत्वों से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


