भिण्ड, 29 दिसम्बर। गुलामाने ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी गोहद द्वारा सरकार ख्वाजा गरीब नवाज के 814वे उर्स मुबारक के मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें ग्वालियर के विशेषज्ञ नेत्र रोग, दंत रोग, गायनिक, मेडिसिन, हड़ी रोग के डॉक्टरों ने परामर्श दिया। शिविर में 250 नेत्र रोग एवं 220 अन्य रोगियों ने अपना परीक्षण कराया। कमेटी द्वारा डॉक्टरों का शील्ड शॉल देकर सम्मान किया गया।
ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ में उर्स के मुबारिक मौके पर गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्दियों के देखते हुए दो नेबुलाइयर भाप मशीन समाजसेवी शाहरुख राईन, एडवोकेटर बाहिद खान द्वारा दी गई है, जिससे कि हॉस्पिटल आने वाले मरीजों को उसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. बीएस सिकारिया, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र गुर्जर, कुलदीप शर्मा, ताहिर मिर्जा, सोहिल खान, बंटा राईन, नसीर मोहम्मद मुखिया, गुलफाम पठान गोहद, मंसूर अली, राजा मिर्जा, सोनू खान, अरमान खान, असलम खान, आरिफ खान, अल्ताफ मंसूरी, हाशिम शाह, इरफान शाह, आमिर लोदी, कल्लू, अरमान, बादशाह आदि लोग मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


