भिण्ड, 28 दिसम्बर। आलमपुर के समीप प्रसिद्ध कामाक्षा देवी मन्दिर पर विशाल एक दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन 29 दिसंबर को किया जाएगा। मेले में लगने के लिए लगभग एक दर्जन झूले और अन्य दुकानें पहुंच चुकीं हैं।
यहां बता दें कि प्रतिवर्ष पौष माह की नवनीं को कीमाक्षा देवी मन्दिर पर मेले का आयोजन किया जाता है और यह आयोजन पिछले सत्तर साल से ज्यादा समय से लगता हुआ चला आ रहा है। मेले में आलमपुर के अलावा दबोह, लहार, सेवढ़ा, इंदरगढ़, भाण्डेर, समथर समेत दूरदराज के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगाने के लिए पहुंच चुके हैं। मेले में आलमपुर समेत आस-पास क्षेत्र के लगभग बीस हजार से ज्यादा लोग मेला देखने के लिए पहुंचते हैं। वहीं आलमपुर थाना पुलिस ने भी भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त बल की व्यवस्था कर ली है।
मन्दिर प्रबंधन ने नहीं करवाई सफाई
मेले के आयोजन को लेकर मन्दिर प्रबंधन काफी लापरवाही बरत रही है, मन्दिर प्रबंधन द्वारा दुकानों के लिए आस-पास की जगह पर सफाई तक नहीं करवाई गई। जिसके चलते दुकानदारों को गोबर के ढेर और कचरे के ऊपर दुकानें लगानी पड़ीं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

