– पीड़िता ने कंपनी संचालक के खिलाफ लेवर अधिकारी से की शिकायत
मालनुपर, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे ।
औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित मां कैलादेवी आटा मिल कंपनी संचालक के खिलाफ महिला कर्मचारियों ने लेवर अधिकारी को शिकायती आवेदन दियया है।
पीड़ित महिला शशि माहौर पत्नी परशुराम माहौर वार्ड क्र.14 मालनपुर ने बताया कि मैं मां काली मां केलादेवी कंपनी में 12 वर्ष से कार्य कर रही थी, अचानक ही कंपनी संचालक द्वारा मुझे बिना सूचना के ही मेरे साथ अभद्र व्यवहार कर मुझे काम से निकाल दिया गया। जब मैंने कंपनी संचालक से पूछा तो उसने कहा कि बहुत काम कर लिया अब जा घर पर बैठो और मुझे मुझसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब मैंने हिसाब किताब की कहा तो बोले कि जहां शिकायत करना है वहां कर दो तेरा हिसाब किताब और नौकरी नहीं दूंगा। पीड़ित महिला कर्मचारियों ने श्रम विभाग लेबर अधिकारी से लिखित शिकायत की।
श्रम विभाग के लेबर अधिकारी मुरारीलाल का कहना है कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर कंपनी को नोटिस भेज कार्रवाई की जा रही है, अगर उसका पैसा रुका है तो उसको दिलवाया जाएगा, नौकरी से हटा दिया गया है तो कार्रवाई कर नौकरी भी दिलवाई जाएगी।

