12 फरवरी भारत बंद का ऐलान
भिण्ड ब्यूरो 25 दिसम्बर – मनीष दुबे पुराने श्रम कानूनो में कारखाने या कार्य स्थल पर श्रमिक कर्मचारी की कार्य करते समय मृत्यु होने पर मालिक या प्रबंधन द्वारा उचित मुआवजा नहीं देने या श्रम कानूनों के उल्लंघन पर कारखाना प्रबंधकों मालिक को जेल जाने भेजने का कानूनी अधिकार न्यायालय को था क्योंकि संविधानिक कानून थे उसे जेल भेज सकता था वह कानून भाजपा मोदी सरकार द्वारा समाप्त कर नया 4 लेवर कोड लागू होने से मालिक पर दोष सिद्ध होने पर वह केवल जुर्माना भरकर छूट सकता है लेकिन दूसरी तरफ नये लेवर कोड में श्रमिकों को संगठित करने संगठन बनाने हड़ताल करने पर मजदूर और उसके नेता को जेल भेजने का प्रावधान कर दिया है जो श्रमिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने का काम करेंगे वर्तमान भाजपा मोदी सरकार द्वारा खेतों का किसानों का धुआं और कारखानों से उधोगपतियो का निकलने वाले धुआं में अंतर कर दिया आजाद भारत में किसान धुआं फैलाने के अपराध में जेलों में जा रहा है और उधोगपति अपराध मुक्त है एक देश एक उद्देश्य एक कानून फिर अन्न दाता जुर्माना भरे या जेल में लेकिन दूशरा निरापद है इंदौर कमिश्नर कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए इंदौर हाईकोर्ट के एडवोकेट बाबूलाल नागर आल इण्डिया लायर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कही
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू राज्य कमेटी सदस्य एवं जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने इंदौर से वापस आकर प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी
24 दिसम्बर को इंदौर श्रम कमिश्नर कार्यालय इंदौर पर धरना राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें इंटक एटक एच एम एस सीटू ए आई टी यू सी बैक बीमा एम आर पी यू बी एस एन एल आंगनबाड़ी आशा भेल सेविका सहित दो दर्जन से अधिक श्रमिक कर्मचारियों के संगठन शामिल हुए सभी संगठनों के राज्य स्तर के प्रदेश अध्यक्षों ने अध्यक्षता की तो राज्य महासचिवो ने धरने को सम्बोधित करते हुए भाजपा मोदी सरकार की श्रम नीतियों की आलोचना एक आवाज में की श्रम कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजकर मांग की गई कि श्रमिकों कर्मचारियों को गुलाम बनाने वाले 4 लेवर कोड वापिस लो अन्यथा श्रम संगठनों कर्मचारियों को विवश होकर आगामी 12 फरवरी 2026 को भारत बंद किया जायेगा उसमें हर धंधे हर झण्डे के मेहनतकश शामिल होकर अपने हक अधिकारों की रक्षा के लिए भारत बंद में शामिल होगा हालांकि 8 जनवरी तक राष्ट्रपति महोदया के माध्यम से 4 लेवर कोड जनहित में वापस लेने की आशा श्रम संगठनों के मंच को है 9 जनवरी को हरकिशन सिंह सुरजीत भवन दिल्ली में राष्ट्रीय श्रम संगठनों की संयुक्त मीटिंग आयोजित की जा रही है जिसमें 12 फरवरी 2026 को भारत बंद का ऐलान किया जायेगा भिण्ड जिला से इंदौर धरने में सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन जिला महासचिव अनिल दौनेरिया भवन निर्माण मजदूर यूनियन अध्यक्ष नरेश भटनागर ने प्रतिनिधित्व किया ।


