– भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
भिण्ड, 24 दिसम्बर.मनीष दुबे । मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार को हेलीकॉप्टर द्वारा रावतपुरा धाम पहुंचे। जहां हेलीपेड पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कमिश्नर चंबल, डीआईजी चंबल, कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने धाम में पं. मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान रामलाल की पूजा अर्चना की। उनकी अगवानी करने वालों में पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामकुमार महते, मायाराम शर्मा एडवोकेट, रोमेश महंत एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता शामिल थे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने हेलीपेड स्थल से रवाना हुए।


