– रोशन हुई अटल जी की प्रतिमा
भिण्ड, 24 दिसम्बर। गोहद के अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की प्रतिमा आज रोशन हो गई। अटलजी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल चौक पर स्थित अटल प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई कर जयंती की पूर्व संध्या दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही विद्युत की सजावट से पूरा अटल चौक रोशन हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीपक प्रज्जवलित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और संगठन के लिए समर्पित रहा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जोड़कर संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक अपने व्यक्तित्व से राष्ट्र के विकास के लिए योजनाओं को संचालित करते हुए कार्य किया। गांव के विकास के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना अटल जी की पहले देन थी, जो आज गांव में पक्की रोड के माध्यम से गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। किसने की सिंचाई के लिए नदी जोड़ परियोजना प्रारंभ की गई, जो कि आज प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार ने आगे बढ़ने का काम किया है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिला। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पोखरण बम परीक्षण करते हुए भारत की सुरक्षा को आगे बढ़ने का कार्य किया।
आर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई अपने पिताजी कृष्णबिहारी वाजपेई के साथ भिण्ड में गर्ल्स स्कूल वाली गली में निवास किया और वहां से गोहद क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने हमारे इस क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ऐसी अटल जी की विचारधारा हम सबके लिए आज प्रेरणादायक बनकर सामने आई है, सभी कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विनोद जैन, दीपक सिंह तोमर, रवि शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, अशोक सिंह गुर्जर, अर्चना शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।


