Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 12
BREAKING
  • भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
  • प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
  • जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
  • स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
  • पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
  • पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » एमजेएस कॉलेज परिसर में सीएम राइज स्कूल निर्माण विवाद पर हाईकोर्ट सख्त

एमजेएस कॉलेज परिसर में सीएम राइज स्कूल निर्माण विवाद पर हाईकोर्ट सख्त

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 24, 2025

– सरकार व अफसरों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

भिण्ड, 24 दिसम्बर। पीएमश्री एमजेएस महाविद्यालय के कैम्पस में सीएम राइज स्कूल बनाए जाने को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल खण्डपीठ ने इस मामले में मप्र सरकार सहित संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ जिसमें न्यायमूर्ति आनंद पाठक एवं न्यायमूर्ति अनिल वर्मा शामिल हैं, ने छात्र नेता विपिन सिंह यादव द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने मप्र सरकार, उच्च शिक्षा आयुक्त, चंबल संभाग आयुक्त, पीएमश्री एमजेएस कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य संबंधित विभागों और अधिकारियों को नोटिस तामील कराते हुए मामले में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।याचिका में प्रमुख रूप से कॉलेज कैम्पस में उपलब्ध खेल मैदान और पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया है। आरोप है कि लॉ कॉलेज और प्रस्तावित सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग आस-पास बनाए जाने से यहां छात्रों के लिए पर्याप्त खेल मैदान और पार्किंग नहीं है। जबकि नियमानुसार प्रत्येक शैक्षणिक संस्था के लिए अलग-अलग खेल और पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य है। इसी आधार पर याचिकाकर्ता ने निर्माण को नियम विरुद्ध बताया है।
एक ही सर्वे नंबर की भूमि पर दो निर्माण
याचिका में कहा गया है कि कॉलेज परिसर की सर्वे क्र.2751/1 की कुल 3.261 हेक्टेयर भूमि जो राजस्व भू-अभिलेखों में सिंधिया कॉलेज के नाम से दर्ज है, उसी भूमि पर सीएम राइज स्कूल और लॉ कॉलेज के निर्माण से संबंधित गतिविधियां की जा रही हैं। इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए पूरा ब्यौरा कोर्ट के समक्ष रखने की मांग की गई है।
बिना एनओसी शुरू हुआ निर्माण कार्य
पीएमश्री एमजेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामअवधेश शर्मा ने बताया कि सीएम राइज स्कूल का निर्माण उच्च शिक्षा विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन ऐसा नही हुआ। एनओसी प्राप्त किए बिना ही निर्माण शुरू कर दिया गया। प्राचार्य ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उच्च शिक्षा विभाग से पत्राचार किया था। इसके साथ ही उन्होंने चंबल संभाग आयुक्त को भी निर्माण रोकने के लिए प्रतिवेदन सौंपा था।
भूमि आवंटन पर उठे सवाल
बताया गया है कि तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कॉलेज कैम्पस की सर्वे क्र.2751/1 की भूमि को सीएम राइज स्कूल निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को आवंटित कर दिया था। इसके बाद आनन-फानन में एमपी पुलिस हाउसिंग बोर्ड को टेंडर जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया। इस निर्णय के खिलाफ कॉलेज प्रशासन और छात्र संगठनों में नाराजगी देखी गई।
छात्र आंदोलन और तालाबंदी
भूमि आवंटन और निर्माण कार्य के विरोध में छात्र नेताओं ने जोरदार आंदोलन किया था। एमजेएस कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया गया। छात्र नेता विपिन उर्फ सोनू यादव ने प्रशासनिक आदेश को चुनौती देते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट की खण्डपीठ में जनहित याचिका दायर की, जिसके बाद मामला न्यायालय के समक्ष पहुंचा।
चार सप्ताह में जवाब तलब
हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को चार सप्ताह के भीतर खेल मैदान, पार्किंग, भूमि उपयोग और निर्माण की वैधानिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अगली सुनवाई में यह तय होगा कि पीएमश्री एमजेएस कॉलेज परिसर में सीएम राइज स्कूल का निर्माण नियमों के अनुरूप है या नहीं। फिलहाल हाईकोर्ट के इस आदेश से कॉलेज प्रशासन, छात्र संगठनों और जिला प्रशासन के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है और शिक्षा परिसरों में भूमि उपयोग व नियमों के पालन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Post Views: 209
Jagran Today
  • Website

Related Posts

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026

पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो

April 11, 2026

जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल

April 11, 2026

स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
524392
Views Today : 1396
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.