– किसानों की लड़ाई अंतिम सांस तक लडूंगा : रमा कौरव
भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे। दबोह नगर में राष्ट्रीय किसान दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जयंती पर किसान नेता चौ. रमाशंकर सिंह रमा कौरव के नेतृत्व में विशाल टैक्टर रैली निकाली गई। ट्रेक्टरों की कतार दुग्ध डेयरी से लेकर झंडा चौक तक लगी रही। जिससे मुख्य बाजार में घंटों जाम लगा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया गया।
आमसभा को संबोधित करते हुए किसान नेता रमाशंकर रमा कौरव ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती है, जिन्होंने हमेशा किसानों के लिए हमेशा ही काम किया और उनके हितों को ध्यान रखा यह कैसी बिडंबना है कि आज किसान दिवस है और क्षेत्र का किसान आज परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान को न तो समय पर बिजली मिल रही है और न ही पानी, किसान खाद के लिए मारा-मारा भटक रहा है। किसान देश की रीड होते हंै, किसान ही वह योद्धा है जो तपती धूप तथा कड़ाके की सर्दी में खेत पर काम कर के अपने परिवार ओर देश का पेट भरता है, पर सरकार को इनकी पीड़ा नही दिख रही है।
नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा मुख्यमंत्री कहते हैं कि किसानों को खाद की कमी नहीं आने देंगे और आज किसान खाद के परेशान हैं। किसानों की धान की फसलें भी अधिक बारिश से खराब हो चुकी है, जिन्हें व्यापारियों द्वारा ओने, पौने दामों में खरीदी जा रही है, जबकि खरीदारी एमआरपी की सीमा के बहार होती है। उन्होंने कहा कि बिजली भी किसानों को पर्याप्त नही दी जा रही है। सभा मे बोलते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह कौरव ने कहा कि सरकार गांगेपुरा में हुई एक किसान की हत्या की हत्या कर दी गई और आज तक हत्यारों को नहीं पकड़ा गया। हम आज किसानों को भरोसा दिलाते है कि किसानों की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा। पटेल ने कहा कि चौधरी चरणसिंह भारत के पांचवे प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने सैकड़ों किसान हितेषी योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसान शिवनारायण काकाजू की हत्या का पर्दाफाश नहीं किया तो मुख्यमंत्री के रावतपुरा सरकार दौरे में सैकड़ों किसान रोड जाम कर उनसे न्याय की मांग करेंगे। साथ ही सैकड़ों किसानों के साथ आलमपुर थाने का घेराव करेंगे।
किसान हितकारिणी महासभा चम्बल कार्यक्रम के अंत में किसान नेताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार महेश माहौर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों को समय पर खाद एवं बिजली उपलब्ध न होने के कारण रवि की फसल पूरी तरह प्रभावित हो रही है, समय पर खाद एवं बिजली की समुचित व्यवस्था की जाए। हाल ही में हुई अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आज दिनांक का मुआवजा न मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं । अंत: अति शीघ्र किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाए। कृषि उपज मंडियों द्वारा किसानों के अनाज की खरीद मनमाने भाव पर की जा रही है तथा नगद भुगतान न कर कटौती के नाम पर लूट की जा रही है। किसानों के साथ हो रही इस लूट को तत्काल बंद किया जाए। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए किसानों की फसलों की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा ठोस कदम उठाया जाए।
सभा में नारायण दास बघेल, संयोजक चौधरी रमाशंकर सिंह रमा कौरव, यादवेन्द्र सिंह यादव, भूरे किसान, रामेश्वर दयाल पटेल, रामजी शरण पट्टीदार, रामनारायण पटेल सरपंच, शिवनारायण दुबे बल्लू बकील, डॉ. ओपी सिंह कौरव, राजाभैया पाल, संतोष कानूनगो, गब्बर सिंह कौरव, भुवनेश तीतबिलासी, रामपाल कौरव, शिवरतन सिंह कौरव, महेन्द्र सिंह कौरव, रामकुमार तिवारी लल्ला, कल्याण मांझी, मानसिंह यादव, नारायण दास बघेल, नरेन्द्र सिंह यादव, राजा भैया पाल, राधाचरण मिश्रा, सियाशरण कौरव, परमाल सिंह गुर्जर छान, अजय पाल सिंह गुर्जर, नीरज गुर्जर, शिवराज सिंह कौरव, विजय सिंह बघेल, मेहरबान सिंह कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, लालता प्रसाद कुशवाह, रासबिहारी गोस्वामी, जितेन्द्र सिंह कौरव, मेहरबान सिंह कौरव, अमोल सिंह यादव, विजय सिंह कौरव, वीरेन्द्र सिंह कौरव, जगतसिंह कौरव, उदय बाबूजी, रविन्द दीक्षित, आकाश कौरव, संजय सिंह कौरव गोलू, रामकिशोर पटेल, नरेश कौरव सलैया सहित हजारों किसान मौजूद रहे।


