भिण्ड, 20 दिसम्बर। मप्र जन अभियान परिषद विकास खण्ड अटेर के सेक्टर क्र.2 के ग्राम जमसरा में नवांकुर संस्था पावनपथ समाजसेवा जनकल्याण समिति द्वारा संचालित जल संचय अभियान के तहत जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख अतुलकांत शर्मा ने जल संकट की बढ़ती चुनौती को रेखांकित करते हुए कहा कि जल संरक्षण अब विकल्प नहीं, अनिवार्यता है। भविष्य सुरक्षित रखना है तो आज पानी बचाना होगा। कार्यक्रम में वर्षा जल संग्रहण, सोख्ता निर्माण एवं पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक में सेक्टर प्रभारी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य केदार सिंह नरवरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ग्राम स्तर पर भागीदारी बढ़ाकर जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। संस्था की यह पहल ग्रामीणों में नई चेतना का संचार करने वाली सिद्ध हुई है। आने वाले समय में ग्राम जमसरा जल संरक्षण के मॉडल ग्राम के रूप में मिसाल पेश करेगा।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


