📝विष्णु गौड़ मालनपुर
मालनपुर, 19 दिसम्बर। नगर परिषद मालनपुर में हाईवे किनारे बना मुख्य नाले की सही निकासी न होने के कारण में बाजार सब्जी मण्डी का नाला बरसात एवं आबादी वाली नालियों के पानी से ओवर फ्लो होकर दुकानों एवं रोड पर पानी भर जाता था। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों द्वारा भी कई बार खबरें प्रकाशित की गई, जिस पर नगर परिषद द्वारा मेन बाजार सब्जी मंडी के नाले का सफाई कार्य सुचारू रूप से चालू किया गया। 18 दिसंबर से नगर परिषद की जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली द्वारा मलवा निकाल कर तुरंत ही बाहर फेंका जा रहा है। ताकि बाजार में दुकानदारों एवं आने जाने वाले राहगीरों को कीचड़ से निजात मिल सके। हालांकि नगर परिषद द्वारा इस समस्या को लेकर मालनपुर नगर की नाले, नालियों का पानी मुख्य मेन रोड हाईवे किनारे बने नाले में उतार है, लेकिन उसकी सही ढंग से जल निकासी को एवं पुराना क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यह समस्या बढ़ी हुई है। जिसको लेकर सीएमओ ने नवीन नाले के लिए एक करोड़ 71 लाख का नवीन नाल पारित किया है। जल्द ही कार्य चालू किया जाएगा। जिससे बरसात में गलियों मोहल्लों दुकानों आदि में बरसात के पानी भर जाने से निजात मिल सके।


