भिण्ड, 18 दिसम्बर। मौ। में बहुजन समाज पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी में शामिल हुए कुशवाहा समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कुशवाहा समाज से अपील की आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। यह पार्टी आपका घर है और पार्टी में समाज की वापसी करो, पूरे प्रदेश ही नहीं देश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने में कुशवाहा समाज जी जान लगाए। हमारे संतों गुरुओं महापुरुषों को इन सरकारों में मान सम्मान नहीं मिल रहा है और कुशवाहा समाज दलित शोषित पीड़ितों महिलाओं पर पर आए दिन अत्याचार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को बहन मायावती का जन्मदिन आ रहा है, उनका जन्मदिन आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय कांशीराम जी ने ही लिया था और उन्होंने कहा था कि मेरा जन्मदिन समीक्षा के रूप में कार्यकर्ता मनाएंगे। बाबा साहब का त्याग और अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान की रक्षा के लिए बहन जी का जन्म दिन मनाने का काम करेंगे।
बैठक में पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव कुशवाहा मालनपुर के नगर अध्यक्ष रनवीर सेंगर और नगर अध्यक्ष लालू माहौर, बालकृष्ण उचाडिया, चंद्रकांत कुशवाहा नारायण कुशवाहा राजेन्द्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, हरभजन कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, बॉबी कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, निकेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा आदि शामिल हुए। बसपा में घर वापसी करने वाले कार्यकर्ताओं का बसपा में स्वागत किया गया है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


