भिण्ड, 18 दिसम्बर। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बीते गुरुवार से कोहरा और शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण लोगों को जोरदार सर्दी का अहसास होने लगा है।
आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय इतना घना कोहरा था कि वाहन चालकों को अपने अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ रहा था। कोहरा और शीत लहर के कारण समूचे अंचल में सर्दी जोर पकड़ चुकी है। आलमपुर बाजार में काम करने के लिए आने बाले गरीब मजदूर वर्ग सहित आम नागरिकों को सर्दी से बचने के लिए नगर परिषद कार्यालय द्वारा बाजार में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलबाए जाते थे। लेकिन नगर परिषद द्वारा अभी तक किसी भी स्थान पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं कराई है। नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है। कि सर्दी को देखते हुए जल्द ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलबाने की व्यवस्था कराई जाए।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


