भिण्ड, 16 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल दबोह मे मंगलवार को रेस्टहाउस पर भाजपा कार्यकर्तायों ने निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय की विदाई समारोह आयोजित किया। उनके सात वर्ष के कार्यकाल की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में देवेन्द्र उपाध्याय ने रुंधे गले से कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया। जब तक वे जीवित हैं, पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे। यह राष्ट्र सेवा है, मां भारती की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं, बूथ-सबसे मजबूत की अवधारणा ही भाजपा संगठन की असली ताकत है। बूथ और ग्राम केन्द्र अध्यक्ष जनता तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचने वाले सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सेवा, सुशासन और विकास को धरातल पर उतारा है। मेरे कार्यकाल में पार्टी के हर कार्यकर्ता ने पूरा सहयोग दिया है।
समारोह को संबोधित करते हुए भगवान नायक ने कहा कि हर कार्यकर्ता का काम बोलता है, आज यहां जो भी सदस्य आया है उसके चेहरे पर अलग ही खुशी दिख रही है। हम सब मिलजुल कर काम करें, किसी से कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। हमें अपने गांव, मुहल्ले व्यक्तियों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना चाहिए, तभी हम देश का झंडा विश्व पटल पर पहुचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक बनाना हम सब का काम है और उनसे काम लेना भी हम सभी का काम है। हमें पार्टी के लिए काम करना है जिससे अगली बार गुड्डू और अधिक वोटों से जीत कर आएं। कार्यक्रम को शिवनारायण दुबे, राम लोचन शर्मा, केशव गुप्ता ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पं. दीनदयाल शर्मा एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया गया। इसके पश्चात कार्यालय मंत्री राजा यादव, कुलदीप यादव ने पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय का माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पार्षद लालता कुशवाह ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत ने दबोह मंडल महामंत्री राव सहाब गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भगवान नायक, कैलाश बुधौलिया, रामलोचन शर्मा, राकेश नगाइच, रामप्रकाश पचौरी, दीवानसिंह कौरव, बालाजी गुर्जर, पार्षद लालता कुशवाह पार्षद, जगमोहन तेहरिया, नारायण सिंह, पूर्व महामंत्री जसवंत दोहरे, राम मोहन मुद्गल, टिंकू दीक्षित, मुन्ना यादव, संजीव यादव, अखलेश उदैनिया, गुलाब कुशवाह, सुनील गोस्वामी, सुमित मिश्रा, तिलक कुशवाह, संजीव सोनी, हृदेश नायक, राम लखन कुंवारे, प्रभाकांत दुबे आदि मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


