भिण्ड, 16 दिसम्बर। मप्र सरकार द्वारा खुले में अण्डा और मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगा चुकी है। इसके बावजूद आलमपुर में प्रदेश सरकार के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। और न ही प्रशासनिक अधिकारी सरकार के आदेश का पालन कराने में रुचि ले रहे हैं। आलमपुर बाजार में सड़क के किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम अण्डा और मांस, मछली बिक रहा हैं।
नागरिकों का कहना है। कि आलमपुर बाजार में बस स्टेण्ड से लेकर विजय मंच तक मुख्य मार्ग के किनारे कई जगह शाम चार बजे से अण्डा के ठेला लग जाते हैं। तो वही नगर के हृदय स्थल विजय मंच के समीप भी खुलेआम अण्डा बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आलमपुर बस स्टेण्ड पर सरकारी हैण्डपम्प के पास खुलेआम मांस मछली बिकती है। बसों की प्रतिक्षा में बैठने वाले यात्री मांस मछली की दुर्गन्ध से परेशान है। किन्तु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

