Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » आखिर महात्मा गांधी से कर ही लिया राम-राम

आखिर महात्मा गांधी से कर ही लिया राम-राम

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 16, 2025

– राकेश अचल

हमारी सरकार ने मनरेगा को ही नहीं बल्कि महात्मा गांधी और उसके फौरन बाद पूज्य बापू को आखिर राम-राम कर ही ली। मैंने उसी दिन कहा था कि सरकार को मनरेगा से ज्यादा महात्मा और गांधी शब्द से ऐतराज है। मेरी आशंका सौ फीसदी साबित हुई। आप इस दुस्साहस के लिए हमारी सरकार और सरकार को महात्मा गांधी का सफाया करने का हौसला देने वाले स्वयंसेवी संगठन को चाहें तो बधाई दे सकते हैं।
आपको याद होगा कि मनरेगा दुनिया में ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनाई गई सबसे बड़ी योजना थी और इसके पीछे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच थी। ये योजना 2005 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लागू की थी। मनरेगा में मजदूरी राज्य के हिसाब से अलग-अलग तय होती है। मौजूदा सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार कानून बनाने का मन बना लिया है। इसे मौजूदा शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए सूचीबद्ध भी किया गया है और भाजपा सांसदों को इसीलिए व्हिप भी जारी किया गया है। नए कानून का मसौदा सोमवार को लोकसभा सांसदों के बीच वितरित किया गया। मनरेगा के स्थान पर आने वाली योजना का नाम ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, 2025’ रखा गया है।
मौजूदा सरकार को ग्रामीण रोजगार योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का साहस जुटाने में पूरे 11 साल लगे। पहले सरकार ने महात्मा गांधी को पूज्य बापू बनाया और जब देखा कि कहीं से कोई विरोध का कोई पहाड़ नहीं टूटा तो तीन दिन बाद ही पूज्य बापू से भी हमेशा के लिए नमस्ते करते हुए जी राम जी ले आए। सवाल योजना को नया रूप देने का नहीं है। सवाल महात्मा गांधी इलियास पूज्य बापू के मान मर्दन का है। मनरेगा के स्थान पर ग्रामीण जनता को रोजगार देने से पहले ही जी रामजी कहलवाने की सोच ही उस सोच का विस्तार है जिसने 1948 में महात्मा गांधी की नृशंस हत्या की थी। यानि पहले महात्मा गांधी की हत्या की गई और अब उनके नाम की हत्या की जा रही है। अब ये मामला प्रशासनिक नहीं बल्कि विषाक्त राजनीतिक विचारधारा का बन गया है।
मनरेगा के जी रामजी हो जाने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि इस योजना से शहर में रहने वाले लोगों को रोजगार की गारंटी नहीं मिलती, लेकिन उन असंख्य भारतीय ग्रामीणों पर इसका असर जरूर पड़ेगा। सरकार इस योजना का नाम बदलकर जहां गांधी से पिंड छुड़ा रही है, वहीं लोगों से जबरन जी रामजी कहलवाना चाहती है। अब यदि सरकार अपने मकसद में कामयाब हो रही है तो ये गांधी वादियों के लिए डूब मरने की बात है।
मैं भविष्य वक्ता नहीं हूं किंतु भविष्यवाणी कर सकता हूं कि यदि मनरेगा से महात्मा गांधी आसानी से विलग कर लिए जाते हैं तो 2029 तक भारतीय मुद्रा से भी महात्मा गांधी की विदाई हो जाएगी और गांधी का स्थान जी रामजी ले लेंगे। गांधी कुछ संगठनों और राझनीतिक दलों की आंख की किरकिरी आज से नहीं बल्कि भारत के आजाद होने के पहले से हैं। इसीलिए आजादी मिलने के फौरन बाद गांधी की हत्या कर दी गई। हत्यारों के समर्थक गांधी की हत्या को वध कहकर महिमा मंडित तक करते हैं।
ग्रामीण रोजगार के लिए बनाए गये महात्मा गांधी विहीन विधेयक में कहा गया है कि इसका उद्देश्य ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी। सामाजिक-आर्थिक बदलावों को देखते हुए लिए गये इस गांधी विरोधी विधेयक में लिखे हुए उद्देश्य के मुताबिक, पिछले 20 वर्षों में मनरेगा ने ग्रामीण परिवारों को रोजगार दिया, लेकिन गांवों में हुए सामाजिक-आर्थिक बदलावों को देखते हुए इसे और मजबूत करना जरूरी है।
नए कानून के तहत हर ग्रामीण परिवार को जो बिना कौशल वाला काम करने को तैयार हो, हर साल 125 दिन का वेतनयुक्त रोजगार मिलेगा। इसका मकसद विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप गांवों का समग्र विकास करना है। नए विधेयक के कानून बनते ही मनरेगा पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। नया विधेयक साफ तौर पर 2005 के मनरेगा कानून को रद्द करने की बात करता है। यानी नया कानून लागू होने के बाद सिर्फ श्रीराम जी ही लागू रहेगा। नया कानून संसद से पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू होगा। इसके लिए राष्ट्रपति अपनी कलम खोलकर बैठी हैं, क्योंकि उन्हे भी महात्मा गांधी का नाम हटाने से कोई आपत्ति नहीं है।
विधेयक के मुताबिक, कानून लागू होने के 6 महीने के भीतर राज्यों को अपनी नई योजना बनानी होगी। राज्यों को नए सिस्टम के तहत नया पंजीकरण/ पहचान व्यवस्था लागू करनी होगी, जो डिजिटल और बायोमेट्रिक आधारित होगी। विधेयक में मजदूरी की तय राशि का साफ उल्लेख नहीं है। इसका मतलब है कि मजदूरी दरें केन्द्र और राज्य सरकारें अलग-अलग तय करेंगी, जैसे अभी मनरेगा में होता है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि मजदूरी बढ़ेगी या नहीं। विधेयक में 100 के स्थान पर 125 दिन का रोजगार गारंटी के रूप में देने की बात कही गई है लेकिन कुछ शर्तों के साथ। जैसे परिवार ग्रामीण क्षेत्र का होना चाहिए, वयस्क सदस्य बिना कौशल वाला श्रम करने को तैयार हों और काम सरकार द्वारा तय सार्वजनिक कार्यों में ही मिलेगा। यानी यह अपने-आप नहीं, बल्कि काम मांगने पर मिलेगा।
नया कानून जी रामजी इस स्थिति को ध्यान में रखकर लाया गया है। राज्य सरकारों को अधिकार होगा कि वे बोवाई और कटाई के समय कुछ अवधि के लिए इन कामों को अस्थायी रूप से रोक सकें, ताकि खेतों में मजदूरों की कमी न हो, किसान और मजदूर दोनों को नुकसान न पहुंचे। इसका मतलब है कि उस समय मजदूर खेती में काम कर सकेंगे और सरकारी काम बाद में दिए जाएंगे।
महात्मा गांधी ही नहीं दूसरे नेहरू और गांधियों के नाम से घृणा के चलते पिछले 11 साल में करीब 32 योजनाओं के नाम बदले जा चुके हैं। सरकार को गांधी नेहरू से ही नहीं, अल्लाह से, औरंगजेब से, हबीब से, कासिम से भी नफरत है, इसलिए जिन शहरों, सरायों, टेशनों के नाम इन विजातीयों के नाम पर थे उन्हें भी बदल दिया गया। काम करने के बजाय नाम बदलना ज्यादा आसान होता है।

Post Views: 206
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643188
Views Today : 114
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.