भिण्ड, 15 दिसम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेक्षक निसार अहमद सोमवार की शाम आलमपुर पहुंचे। उन्होंने पीठासीन अधिकारी महेश माहौर से नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव की जानकारी ली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रेक्षक ने शाम लगभग पांच बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर जमा किए गए नामांकन पत्र देखे एवं पीठासीन अधिकारी को सभी नामांकन पत्र ठीक तरीके से जांचने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेक्षक निसार अहमद ने शा. उमावि पहुंचकर वहां बनाए गए स्ट्रांग रूम को देखा एवं वहां समुचित प्रकाश एवं अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरओ हरीप्रताप कुशवाह, धर्मेन्द्र पटेल, दिलीप वर्मा, किशोर सिंह कौरव, संतोष परिहार, सचिन भदौरिया, अख्तर मिर्जा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर परिषद आलमपुर में वार्ड क्र.13 में पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को तीन लोगों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए। एक नामांकन पत्र शनिवार को जमा किया गया था। कुल मिलाकर अब चार नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। पीठासीन अधिकारी महेश माहौर ने बताया कि चारों नामांकन पत्र जमा कर लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को नाम वापिसी का अंतिम दिन रहेगा एवं उसी दिन शाम को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह भी प्रदान किए जाएंगे।
इन्होंने भरे नामांकन
पार्षद पद के लिए कविता देवी राठौड़, संतराम मांझी, महेन्द्र सिंह राठौड़ एवं मिठाईलाल मांझी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यहां बता दें कि वार्ड क्र.13 की पार्षद शीला देवी राठौड़ का लंबी बीमारी के चलते विगत 30 अगस्त को निधन हो गया था, जिसके चलते यह सीट रिक्त हो गई थी।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


