भिण्ड, 15 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक तोमर के मार्गदर्शन में लूट के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम सिहुड़ा थाना ऊमरी में लूट करने वाले 10 हजार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत 15 अक्टूबर को फरियादी नरेन्द्र दोहरे निवासी वार्ड क्र.13 अकोड़ा ने थाना ऊमरी पुलिस को बताया कि आज रात 8 बजे वह ग्राम सिहुड़ा से अकोड़ा की तरफ आ रहा था, रास्ते में ग्राम सिहुड़ा गेट के पास चार अज्ञात बदमाशों ने जेब में रखे 5 हजार रुपए, हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्र. एम.पी.30 जेड.ई7976 एवं एक कीपैड मोबाईल लूट लिया है। पुलिस ने विवेचना के दौरान 17 अक्टूबर को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल जब्त कर उनको जेल निरुद्ध किया था। प्रकरण के फरार अन्य दो आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार के इनाम की उदघोषणा की गई थी। एक इनामी बदमाश को मौ थाना पुलिस ने एनकाउंटर पकड़ा था, जो गोहद जेल में बंद था। उक्त आरोपी को थाना ऊमरी पुलिस द्वारा पीआर पर लेकर फरार एक अन्य फरार 10 हजार के इनामी बदमाश के बारे में पूछताछ की गई, जिसके बारे में जानकारी मिली कि वह ग्राम अकनीबा थाना नदीगांव जिला जालौन में रह रहा है, ऊमरी पुलिस ने दविश देकर उसे भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ध्यानेन्द्र सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र राजावत, सनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


