भिण्ड, 11 दिसम्बर। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन व विधायक प्रतिनिधि के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर दलाली करने जैसे आरोप लगाए। मामला गर्माता देख यहां भीड़ जमा हो गई, तभी अस्पताल के स्टाफ ने बीच में आकर दोनों को समझाया, तब यह बहस समाप्त हुई।
ज्ञात हो कि विगत दिवस ही डॉ. आरएन राजौरिया को जिला अस्पताल का सिविल सर्जन बनाया गया है और सिविल सर्जन के पद से आरके मिश्रा को हटा दिया गया है। विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन को तत्कालीन सिविल सर्जन आरके मिश्रा का नजदीकी बताया जाता है, इसलिए माना जा रहा है कि विधायक प्रतिनिधि अपने नजदीकी अधिकारी के पद से हटने से खीज में है, इसलिए यह तू-तू मैं-मैं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो विधायक प्रतिनिधि अस्पताल परिसर में स्टाफ के कुछ लोगों के साथ खड़े थे, तभी यहां से नवागत सिविल सर्जन गुजरे, जिस पर उन्होंने स्टाफ से अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए कहा। इस पर विधायक प्रतिनिधि को अपनी तौहीन लगी और वह सिविल सर्जन पर गरम हो गए और उनसे बहस करने लगे। इस पर सिविल सर्जन ने भी विधायक प्रतिनिधि की बात का सख्त लहजे में जबाव दिया और अस्पताल में दलाली न करने देने जैसे शब्दों का प्रयोग किया। इस पर विधायक प्रतिनिधि ने भी सिविल सर्जननके लिए दलाल शब्द कहे। मामला गरमाता देख अस्पताल का स्टाफ बीच में आया और दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


