भिण्ड, 11 दिसम्बर। मप्र शासन भोपाल के निर्देशानुसार आठ दिसंबर से 31 जनवरी तक कॉलेज चलो अभियान का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड द्वारा किया जा रहा है। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत प्रो. डॉ. अनिता बंसल, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, प्रो. मोहित कुमार दुबे द्वारा शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के 12वी कक्षा के छात्र-छात्राओं को कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत नई शिक्षा नीति 2020 की जानकारी दी जा रही है। इस तारतम्य में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड में विजिट की गई। प्राध्यापकों ने छात्र और छात्राओं को मेजर, माइनर, ओपन इलेक्टिव, वोकेशनल विषय एवं फील्ड प्रोजेक्ट की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यार्थी को एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट के बारे में भी बताया। इसके साथ ही मप्र शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों जैसे- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मेधावी विद्यार्थी योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना, गांव की बेटी योजना, सेंटर सेक्टर की स्कॉलरशिप आदि की जानकारी भी महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा प्रदान की गई। इसकी अलावा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सुविधाओं, खेलकूद गतिविधियों और पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाएं एवं एसटी, एससी की छात्राओं को प्रदान की जाने वाली स्टेशनरी आदि की जानकारी प्रदान की गई। नोडल अधिकारी डॉ. अनिता बंसल के संचालन में यह कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


