– अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में महिला मोर्चा होगा सशक्त : आभा
भिण्ड, 08 दिसम्बर। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे का महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन के नेतृत्व में नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ देकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने कहा कि अश्विनी पराजपे को महिला मोर्चा का प्रदेश बनाए जाने से उत्तर प्रदेश में संगठन और महिला सशक्तिकरण की दिशा को मजबूत बनाया जाएगा, उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा डबल इंजन सरकार की महिला हितैषी योजनाओं को सर्व वर्ग समाज की मातृशक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी। आगामी चुनाव में भाजपा महिलाओं को ताकतवर बनकर विकास और प्रकृति के लिए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर सके निश्चित रूप से आप राष्ट्रनिर्माण और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णाकांता तोमर, सीमा शर्मा, सरोज जोशी, रजनी दीक्षित श्रीवास्तव, भाजपा जिलामंत्री पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, अर्चना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत, विनीत सोनी, सुनीता शिवहरे, प्रमिला सोनी, जिला महामंत्री आरती पाठक, संगीता कौशल, शीला शर्मा, नीलम भदौरिया एडवोकेट, ज्योति सुदर्शन बौहरे, ममता मिश्रा, पिंकी तिवारी, रेखा अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ऊषा नगरिया, संगीता सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि, जनपद अध्यक्ष सरोज बघेल, नीलम शर्मा, उमा राठौर, पूर्व जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया, अनीता चोपड़ा आदि शामिल हुईं।


