– समाजवादी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिण्ड, 06 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अध्यक्ष गजराज सिहं भदौरिया के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में 10, 20, 50 व 100 रुपए के स्टांपों की ऑफलाइन बिक्री बंद कर दी गई है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में बिक्री जारी है। आमजन को परेशानी से बचाने के लिए उक्त कीमत के स्टांपों की बिक्री जिले में शुरू कराई जाए। नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। शहर के वार्डों में टूटी पड़ी सड़कों का निर्माण कराया जाए। साथ ही शहर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने जैसी मांगें शामिल हैं। ज्ञापन पर सुनील सिंह वकील, जितेन्द्र शुक्ला, रेखा भदौरिया, अमित कुशवाह, कुलदीप भदौरिया, रामनरेश, राजू, राधामोहन, लज्जाराम, दिनेश सिंह सहित अनेक लोगों के हस्ताक्षर हैं।

