भिण्ड, 06 दिसम्बर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भिण्ड ने बताया कि मप्र के शहीदों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भिण्ड द्वारा 15 दिसंबर सोमवार सुबह 10 बजे कम्युनिटी हॉल जिला सैनिक कार्यालय के पास (बाई पास रोड) भिण्ड में रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता की जानकारी के अलावा विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा तथा रिकार्ड ऑफिस/ सीडीए पेंशन प्रयागराज के माध्यम से पेंशन संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, साथ ही शासन द्वारा देय सभी सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मप्र राज्य के समस्त पूर्व सैनिकों को सूचित किया जाता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने पहचान पत्र, डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक एवं पीपीओ सहित रैली में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 संशोधित कार्यक्रम हेतु बैठक 8 को
भिण्ड। आयोग ने निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में संशोधित कार्यक्रम प्रेषित किया है, जिसके संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में 8 दिसंबर को समय दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ सचिव अथवा आपके प्रतिनिधि निर्धारित समय पर उपस्थित हों, साथ ही बीएलए की जानकारी भी साथ लेकर आएं।

