भिण्ड, 03 दिसम्बर। सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के लिए चंबल दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा देशराज मेमोरियल हाईस्कूल के 40 छात्र-छात्राओं को चंबल की सैर कराई गई।
इस अवसर पर वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट और सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन ने कहा कि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कार्यक्रम चला रही है, जिनमें प्रमुख हैं: देखो अपना देश पहल, स्वदेश दर्शन योजना और कम प्रसिद्ध स्थलों के विकास के लिए परियोजनाएं। इन पहलों में वेबिनार, क्विज और रोड शो जैसे प्रचार कार्यक्रम शामिल हैं, जो घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने पर केन्द्रित हैं। देखो अपना देश : यह घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है जिसमें वेबिनार, क्विज और पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया जैसी विभिन्न गतिविधि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। सरकार ने देश भर में कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए 40 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे पर्यटकों के दबाव को कम करने और एक संतुलित पर्यटन वितरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सुप्रयास पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से चंबल क्षेत्र को भी एक आधुनिक पर्यटन स्थल में विकसित करने की मांग करती है। यहां की साफ सुधरी जलवायु एवं वाइल्ड लाइफ धरोहर पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम है। राज्य एवं केन्द्र सरकार को चाहिए की चंबल क्षेत्र के विकास के लिए यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट प्रदान करें। पर्यटन गतिविधि छात्र-छात्राओं ने चंबल के रेतीले तट पर खेलकूद करके आनंद लिया तथा रिवर लैप विंग, रूडी सेल डक, बार हेडेड गीज, ब्लैक बेली टर्न, ब्लैक नेक स्टार्क स्टार्क, व्हाइट आई वेगटेल, ग्रेटर कुकुल पक्षियों को तथा मगर घड़ियाल और गंगा डॉल्फिन को करीब से देखकर रोमांच और आनंद का अनुभव किया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


